
Ind Vs Aus: 'अरे फिल्टर वाली दीदी...', भारत की हार पर कमेंट कर बुरी तरह ट्रोल हुई पाकिस्तानी एक्ट्रेस
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया. एक्ट्रेस सेहर शिनवारी का यह ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है.
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में करारी हार झेलनी पड़ी. मोहाली में खेले गए इस टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 208 का स्कोर बनाया था, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की इस करारी हार पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया. दरअसल, मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पंड्या ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि हम सीखेंगे, हम बेहतर होंगे. सभी फैन्स का समर्थन के लिए बेहद शुक्रिया. हार्दिक पंड्या के इसी ट्वीट पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भी हार जाना, ताकि आपको और भी ज्यादा सीखने को मिले.
Please lose next match to Pakistan on 23rd October you will learn more from it 😂
सेहर शिनवारी को इसी ट्वीट पर ट्रोल किया गया. कुछ यूज़र्स ने लिखा कि पहले अपने देश की इकॉनोमी बढ़ाओ, तब आकर हमसे बात करना. एक यूज़र ने लिखा कि घर संभालो बीबी, पड़ोसियों के मसले तो चलते रहेंगे. बता दें कि बीते दिन ही हुए मैच में पाकिस्तान को भी इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
Aree filter wali didi aap jaake powder lagao. Cricket expert matt bano.
Ghar sambhalo bibi, padosiyon k masle to chalte rhenge pic.twitter.com/mfBnqPaDIH

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









