
IND Vs AFG T20 Series: भारतीय टीम के लिए अपना घर है अभेद्य किला... लगातार 15 सीरीज से कोई नहीं हरा सका
AajTak
भारतीय बल्लेबाजों ने इंदौर के मैदान पर धूम मचाते हुए अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी है. भारतीय टीम ने उसे 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से मात दी. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है.
India vs Afghanistan T20 Series: भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे अपने घर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शिकस्त देना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है. खासकर पिछली 15 सीरीज से तो भारतीय टीम इतनी खतरनाक नजर आ रही है कि वो एक भी बार हारी तक नहीं है.
इस तरह से टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए अपना घर एक अभेद्य किला सा बनता जा रहा है. इसका कारण है कि भारतीय टीम अपने घर में पिछली 15 टी20 द्विपक्षीय सीरीज में हारी नहीं है. 15वीं सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही है.
दूसरे मैच में यशस्वी और शिवम ने बल्ले से मचाई तबाही... अफगानिस्तान के खिलाफ मैच और सीरीज पर कब्जा
भारतीय टीम ने घर में सिर्फ 3 सीरीज हारीं
भारतीय टीम को आखिरी बार फरवरी 2019 में हार झेलनी पड़ी थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद से यानी जून 2019 के बाद से भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है.
पिछली 15 घरेलू टी20 सीरीज में से भारतीय टीम ने 13 जीते हैं. जबकि 2 ड्रॉ रहीं. यदि ओवरऑल बात करें तो भारतीय टीम ने अभी तक अपने घर में 30 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलीं, जिसमें से सिर्फ 4 हारी हैं. 6 ड्रॉ रहीं, जबकि भारतीय टीम ने 20 सीरीज जीती हैं. भारतीय टीम को अब तक अपने घर में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से ही हार मिली है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










