
Ind vs Afg 1st T20 Match Live Score Update: विराट कोहली के बगैर उतरेगी भारतीय टीम... अफगानिस्तान के खिलाफ थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा. मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. भारत और अफगानिस्तान के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज है. इस मुकाबले के लाइव अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...
India vs Afghanistan 1st T20 Match Live Score Update: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अपने ही घर में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला मोहाली में आज खेला जाएगा. मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होना है.
इस पहले मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे. यह बात एक दिन पहले ही कोच राहुल द्रविड़ ने साफ कर दी थी. जबकि रोहित शर्मा तीनों मैच खेलेंगे. रोहित और कोहली इस सीरीज के साथ टी20 फॉर्मेट में 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं.
भारत-अफगान के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान टीम की यह ऐतिहासिक सीरीज है. दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक ही इंटरनेशनल द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है. यह टेस्ट सीरीज थी, जो जून 2018 में हुई थी. तब उस द्विपक्षीय सीरीज के तहत सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पारी और 262 रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
इसके अलावा भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे और टी20 में कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह पहली टी20 सीरीज होने वाली है. जबकि अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ अपनी पहली वनडे सीरीज का इंतजार है.
रोहित बन सकते हैं टी20 के सिक्सर किंग

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









