
IND s ENG: एजबेस्टन टेस्ट में ब्लू कैप पहनकर उतरे प्लेयर्स, जानें इसके पीछे की वजह
AajTak
बॉब विलिस 1982 से 1984 के दौरान इंग्लैंड की कप्तानी भी की. विलिस ने अपने टेस्ट करियर में लगभग 25 की औसत से 325 विकेट चटकाए थे.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. यदि भारतीय टीम इस मुकाबले में ड्रॉ या जीत हासिल कर लेती है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी. भारत ने आखिरी बार इंग्लिश जमीं पर 2007 में टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था. मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मैदान पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला.
दरअसल खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर मैदान पर उपस्थित दर्शकों ने नीले रंग की टोपी पहन रखी थी. इस कैप का कनेक्शन बॉब विलिस से है, जिनकी 2019 में प्रोस्टेट कैंसर से हुई थी. उनकी मौत के बाद इस बीमारी के इलाज और लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के इरादे से बॉब विलिस फंड बनाया गया था.
ऐसे में खेल के दूसरे दिन बॉब विलिस फंड को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने नीली टोपियां पहनीं. बॉब विलिस फंड में अबतक पांच लाख पाउंड से ज्यादा की धनराशि जमा हो चुकी है. खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने लगभग 45 सेकेंड तक बॉब विलिस की याद में तालियां भी बजाईं.
बॉब विलिस का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
90 टेस्ट मैच खेलने वाले बॉब विलिस 1982 से 1984 के बीच इंग्लैंड के कप्तान भी रहे. विलिस ने अपने टेस्ट करियर में 325 विकेट चटकाए थे. उनका यादगार प्रदर्शन साल 1981 के एशेज में आया जहां उन्होंने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 43 रन देकर आठ विकेट चटकाए. 1972-84 के बीच विलिस ने काउंटी टीम वारविकशायर के लिए एजबेस्टन में अपने घरेलू मैच खेले थे. विलिस के नाम पर 64 वनडे इंटरनेशनल में 80 विकेट भी दर्ज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









