
IND-A vs AUS-A Highlights: ध्रुव जुरेल की मेहनत पर फिरा पानी... ऑस्ट्रेलिया से फिर हारी भारतीय टीम, हुआ सूपड़ा साफ
AajTak
भारत-ए को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भी हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में हार के बावजूद ध्रुव जुरेल ने अपने शानदार खेल से महफिल लूटी. जुरेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुने गए हैं.
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच अनफॉशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इस मुकाबले में भारत-ए को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में मेजबान टीम को जीत के लिए 168 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के तीसरे दिन (9 नवंबर) के आखिरी सेशन में हासिल कर लिया. इस हार के चलते ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत-ए ने दो मैचों की सीरीज को 0-2 से गंवा दिया.
जुरेल ने दूसरी इनिंग्स में भी जड़ी फिफ्टी
भारत-ए को इससे पहले मैकाय में खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. मुकाबले में हार के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. ध्रुव जुरेल ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमा कर भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 में जगह बनाने का भी मजबूत दावा पेश किया. बता दें कि जुरेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुने गए हैं.
And that's stumps! Australia A wins by six wickets 👏🇦🇺 RECAP 👉 https://t.co/fz3OiPcmMB pic.twitter.com/7zDIDUptOn
मुकाबले में भारतीय टीम ने खेल के तीसरे दिन पांच विकेट पर 73 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. पहली पारी में 80 रन बनाने वाले जुरेल ने दूसरी पारी में 122 गेंदों पर 68 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. जुरेल ने आउट होने से पहले नीतीश कुमार रेड्डी (38) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप की. प्रसिद्ध कृष्णा (29) और तनुष कोटियन (44) ने भी अच्छी पारियां खेलकर भारत को दूसरी पारी में 229 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए दूसरी पारी में ऑफ स्पिनर कोरी रोचिसिओली ने 74 रन देकर चार विकेट लिए. उन्हें ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर (3 विकेट) और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाथन मैकएंड्रू (3 विकेट) का भी अच्छा साथ मिला.
कृष्णा ने दिए शुरुआती झटके मगर...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









