
Imran Khan Bouncer Picture: बाउंसर नहीं झेल पाए ‘कप्तान’ इमरान खान! जानें उस तस्वीर की कहानी, जिससे किया जा रहा ट्रोल
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों राजनीति की पिच पर बैकफुट पर हैं. उनकी सरकार पर संकट है और किसी भी वक्त वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच इमरान खान की एक पुरानी तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है.
पाकिस्तान (Pakistan) की राजनीति में इन दिनों तूफान आया हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी पर संकट है और माहौल ऐसा है कि वह किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं. क्रिकेट के मैदान पर विरोधी टीम की हालत खराब कर देने वाले कप्तान इमरान खान, इन दिनों खुद बैकफुट पर हैं. ऐसे में इमरान खान पर निशाना साधने के लिए क्रिकेट से जुड़े किस्सों का ही सहारा लिया जा रहा है.
इमरान खान की सरकार संकट में इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है. पाकिस्तान के कई विपक्षी नेता, मीडिया से जुड़े लोग और आम लोग इमरान खान की एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते वक्त बाउंसर को डक करने की कोशिश में हैं और उनकी कैप उड़ जाती है.
लगातार ये तस्वीर शेयर हो रही है, लेकिन इसकी असली कहानी क्या है आइए जानते हैं...
पाकिस्तान को वर्ल्डकप (World Cup) जिताने वाले कप्तान इमरान खान की यह तस्वीर साल 1981 की है. तब इमरान खान इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते थे और ससेक्स काउंटी टीम का हिस्सा थे. सितंबर, 1981 में ससेक्स बनाम मिडिलसेक्स के बीच हुए मुकाबले में जबरदस्त टक्कर हुई.
दोनों टीमों के पास उस चैम्पियनशिप को जीतने का मौका था और एक-दूसरे को मात देकर आगे डा सकते थे. जब मैच शुरू हुआ तब मिडिलसेक्स के कप्तान फिल एडमॉन्ड्स ने अपने सभी बॉलर्स से कहा कि वह ससेक्स टीम पर सिर्फ बाउंसर से हमला करें. लगातार बाउंसर डल रही थीं और तभी इमरान खान बल्लेबाजी करने के लिए आए.
मिडिलसेक्स के बॉलर ने इमरान खान पर भी बाउंसर की बौछार करना शुरू कर दिया. इस बीच इमरान खान ने विरोधी टीम के कप्तान से जाकर पूछा कि अगर उनके बॉलर्स बाउंसर फेंकना बंद कर रहे हो, तो वह हेल्मेट बदलकर कैप पहन लें. एडमॉन्ड्स ने हां में जवाब दिया और इमरान खान ने अपनी कैप मंगवा ली.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









