
Impact Player Rule: BCCI ने खत्म किया इम्पैक्ट प्लेयर रूल, इस टूर्नामेंट से हुई छुट्टी... IPL में रहेगा जारी
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' सैयद मुश्चताक अली ट्रॉफी से खत्म कर दिया है. ऐसे में अब सवाल यह है कि IPL में यह नियम लागू रहेगा या वहां से भी इस खत्म किया जाएगा, लेकिन इस पर भी स्थिति साफ हो गई है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सैयद मुश्ताक अली टी20 (SMT T20) में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खत्म करने का फैसला किया है. हालांकि, यह नियम आईपीएल के अगले तीन सीजन तक लागू रहेगा. BCCI ने यह रूल कुछ साल पहले SMT में पेश किया गया था और बाद में इसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी लागू कर दिया था.
BCCI सोमवार को स्टेट एसोसिएशन को जानकारी दी कि मौजूदा सीजन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर' के प्रावधान को खत्म करने का फैसला किया गया है.
बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर को हटाने का फैसला आईपीएल में अगले तीन सीजन यानी 2027 तक इसे बरकरार रखने के फैसले के कुछ समय बाद लिया है. 2023 सीजन में इसे लागू किए जाने के बाद से इस नियम पर बहस छिड़ गई थी कि क्या यह वास्तव में भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद है, जो कि मूल उद्देश्य था, या क्या यह ऑलराउंडरों के डेवलपमेंट नुकसान पहुंचा रहा है?
रोहित शर्मा-विराट कोहली जैसे कई हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों ने इस नियम पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि यह ऑलराउंडरों के डेवलपमेंट के लिए हानिकारक हो सकता है. दूसरी ओर रविचंद्रन अश्विन ने इस नियम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी.
रोहित ने तब एक पॉडकास्ट में कहा था- मुझे लगता है कि इससे (ऑलराउंडरों के डेवलपमेंट में) बाधा आएगी, क्योंकि क्रिकेट में 11 खिलाड़ी खेलते हैं, 12 खिलाड़ी नहीं. मैं इम्पैक्ट प्लेयर्स का बड़ा फैन नहीं हूं. आप गेम से ऐसा कुछ कर रहे हैं, ताकि इसे आसपास के लोगों के लिए थोड़ा इंटरटेनमेंट आ सके.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









