
ICC WTC Points Table: भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ीं... न्यूजीलैंड की जीत ने बिगाड़ा WTC पॉइंट्स टेबल का गणित
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत के बाद ICC की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में एक बड़ा फेरबदल हुआ है. इसने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है. साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी टॉप पोजिशन मजबूत कर ली है. जबकि भारतीय टीम को टॉप पोजीशन के लिए काफी जोर लगाना होगा.
ICC World Test Championship WTC Points Table: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में एक बड़ा फेरबदल हुआ है. इसने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है. साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी टॉप पोजिशन मजबूत कर ली है.
दरअसल, यह फेरबदल साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत के बाद हुआ है. कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टीम ने WTC पॉइंट्स टेबल में 75 प्रतिशत अंक के साथ अपनी टॉप पोजिशन को और मजबूत कर लिया है.
भारत राजकोट टेस्ट जीतकर दूसरे नंबर पर पहुंचेगा
जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारतीय टीम तीसरे नंबर पर काबिज है. फिलहाल भारतीय टीम 52.77 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 55 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. टॉप पर काबिज न्यूजीलैंड के 66.66 प्रतिशत अंक हैं.
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेल रही है. यदि यह मुकाबला भारतीय टीम जीतती है, तो उसके अंक प्रतिशत 59.52 हो जाएंगे. जबकि ऑस्ट्रेलिया 55 पर ही काबिज रहेगा. ऐसे में भारतीय टीम यह तीसरा टेस्ट मैच जीतकर दूसरे नंबर तो पहुंच जाएगी, लेकिन टॉप पोजीशन के लिए उसे काफी जोर लगाना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









