
ICC World Test Championship: टीम इंडिया WTC टेबल में टॉप पर... पाकिस्तान की हालत खराब, जानें सभी 9 टीमों का हाल
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनिशप के तीसरे चक्र में 10 मुकाबले और खेलने हैं. यदि टीम इंडिया को WTC फाइनल में पहुंचना है तो इन मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा. भारत 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ फिलहाल टॉप पर है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां उसने तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले. टी20 सीरीज में भारत ने 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था. वहीं वनडे सीरीज को श्रीलंकाई टीम ने 2-0 से अपने नाम किया. श्रीलंका दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय खिलाड़ियों को करीब 43 दिनों का ब्रेक मिला है. ब्रेक के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच और तीन टी20 मैच खेलेगी.
टीम इंडिया खेलेगी 10 टेस्ट मैच
देखा जाए तो भारतीय टीम को 19 सितंबर के बाद से अगले 111 दिनों (3 महीने 19 दिन) में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं. जबकि ओवरऑल 5 महीने में 10 टेस्ट के अलावा 8 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं. बांग्लादेश के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पांच टेस्ट मैच खेलने हैं.
फिलहाल WTC टेबल में भारत टॉप पर
ये दस टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिहाज से काफी अहम हैं. यदि भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचना है तो इन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा. भारत WTC की अंकतालिका में फिलहाल 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर है. भारत के अब तक 9 मैच में छह जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 74 अंक हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









