
ICC Women WC PAK vs SA: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का बुरा हाल... लगातार तीसरे मैच में मिली हार
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद साउथ अफ्रीका अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है. वहीं पाकिस्तानी टीम अपने सभी मैच हारकर आखिरी पायदान पर है.
ICC Women WC PAK vs SA: न्यूजीलैंड में आईसीसी वूमेन्स वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले जारी हैं. इसी कड़ी में माउंट माउंगानुई शुक्रवार को टूर्नामेंट के नौवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को छह रनों से हरा दिया. साउथ अफ्रीका की जीत में तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए.
साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 223/9 रन
पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में नौ विकेट पर 223 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर लौरा वोल्वार्ट ने 91 गेंद पर 75 रनोंं की पारी खेली, जिसमें दस चौके शामिल थे. वहीं, कप्तान लूस ने उनका बखूबी साथ देते हुए 102 गेंद में 62 रन जोड़े. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की. इसके बाद स्पिनर गुलाम फातिमा ने दो ओवरों में तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की रनगति पर अंकुश लगाया. सी ट्रायोन (31) और तृषा शेट्टी (31) ने 55 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया.
सोहेल-डार की पारियां बेकार
224 रनोंं के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम एक गेंद बाकी रहते 217 रनोंं पर सिमट गई. पाकिस्तान को नाहिदा खान (40) और सिदरा अमीन (12) ने 26 रनोंं की शुरुआत दी. इस्माइल ने अमीन को आउट करके इस ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा. उसके बाद अगली गेंद पर कप्तान बिस्माह मारूफ भी बिना खाता खोले आउट हो गईं.
पाकिस्तानी टीम इन झटकों से उबर ही नहीं सकी. हालांकि, ओमैमा सोहेल ने 65 और निदा डार ने 55 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं. आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 10 रनों की जरूरत थी. इस्माइल ने तीन रन देकर दो विकेट चटकाए और अपनी टीम को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









