
ICC Women's World Cup: महिला विश्व कप का बेहतरीन आगाज, आखिरी ओवर में विंडीज ने न्यूजीलैंड से छीनी जीत
AajTak
न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप की शुरुआत हो गई है, वेस्टइंडीज ने कीवी टीम को करीबी मुकाबले 3 रनों से हरा दिया.
न्यूजीलैंड में शुक्रवार से महिला विश्व कप के 12वें संस्करण की शुरुआत हो गई है. टूर्नामेंट का आगाज न्यूजीलैंड के लोकल माओरी प्रजाती के परंपरागत स्वागत से की गई. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला टाउरंगा में मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक मुकाबले से हुई.
भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 4-1 से हराने के बाद और वॉर्म-अप मुकाबलों में शानदार खेल दिखाने वाली न्यूजीलैंड की टीम को पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 3 रनों से एक करीबी हार का सामना करना पड़ा. A thrilling win for West Indies in the #CWC22 opener against New Zealand 💥 ➡️ https://t.co/aHgI2uedf7 pic.twitter.com/WyHLfC2tN8
मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. जिसके बाद कीवी टीम ने डिएंड्रा डोटिन (12) और कीसिया नाइट (7) के विकेट निकालकर विंडीज पर दबाव बनाने की कोशिश की.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









