
ICC Women's T20 World Cup 2024: BCCI ने ठुकराया बांग्लादेश का प्रस्ताव, भारत में नहीं होगा ये बड़ा टूर्नामेंट
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी प्रस्ताव दिया था. मगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मेजबानी करने से इनकार कर दिया है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात का खुलासा किया है.
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन इस साल अक्टबूर में बांग्लादेश की धरती पर होना है. इस देश के मौजूदा हालात ठीक नहीं हैं, ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आंतरिक सुरक्षा टीम बांग्लादेश में फैली अराजकता पर नजर बनाए हुए है. पहले से तय शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को तीन से 20 अक्टूबर तक महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है.
बीसीसीआई ने ठुकराया ऑफर!
ताजा हालात को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) खुद इस टूर्नामेंट को अपने देश में कराने के इच्छुक नहीं है. BCB ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को प्रस्ताव दिया था कि वो इस टूर्नामेंट की मेजबानी करे, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इनकार कर दिया. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात का खुलासा किया है.
जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'उन्होंने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या वे इस आयोजन की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया. हम अभी भी मानसून के मौसम में हैं और अगले साल हम एकदिवसीय महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहे हैं. हम यह आभास नहीं देना चाहते कि लगातार दो विश्व कप की मेजबानी करना चाहते हैं.'
बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता चला गया और हालात बेकाबू हो गए. बांग्लादेश में फैली हिंसा के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश से भागना पड़ा. हालांकि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में हालात थोड़े सामान्य हुए हैं.
आईसीसी इस मुद्दे पर अभी इंतजार करने की नीति अपना रहा है. आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने कहा था, ‘आईसीसी के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है. स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सात सप्ताह बाकी हैं. ऐसे में इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट को बांग्लादेश से स्थानांतरित किया जाएगा या नहीं.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








