
ICC Women's T20 world cup: महिला टी20 विश्व कप का आज से आगाज, टीम इंडिया कब और किससे भिड़ेगी, नोट कर लें सभी जवाब
AajTak
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत शुक्रवार (10 फऱवरी) से हो रही है. इस महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत समेत कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं. भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में 12 फरवरी को पाकिस्तान का सामना करेगी. 10 से 26 फरवरी तक होने वाले इस मेगा इवेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आज (10 फरवरी) से साउथ अफ्रीकी धरती पर आगाज हो रहा है. टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होना है. इस टू्र्नामेंट में सबकी निगाहें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पर होगी, जिसे पहले खिताब की तलाश है. टीम इंडिया साल 2020 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
ऑस्ट्रेलिया की निगाहें छठी बार खिताब जीतने पर
स्वाभाविक तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार है और वह रिकॉर्ड छठी बार इस खिताब को जीतना चाहेगी. लेकिन, भारत और इंग्लैंड की टीमें उसके वर्चस्व को खत्म करने के लिए जोर लगाएंगी. टूर्नामेंट के पिछले सात आयोजन में ऑस्ट्रेलिया पांच बार चैम्पियन रहा है और इस प्रारूप में 2020 में पिछले आयोजन में चैम्पियन बनने के बाद उसके दबदबे को विश्व क्रिकेट में कोई खास चुनौती नहीं मिली है.
पिछले 22 महीने में ऑस्ट्रेलियाई टीम को टी20 प्रारूप में सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है और वह भी भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेले गए मैच में जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला था. इसमें कोई शक नहीं कि गत विजेता टीम एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी और खिताब की दूसरी हैट्रिक का लक्ष्य रखेगी. कप्तान मेग लैनिंग की वापसी से टीम को मजबूती मिली है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली भी चोट से उबर गई हैं.
कंगारू टीम की सबसे बड़ी ताकत बल्लेबाजी की गहराई है, जिसमें लैनिंग, हीली, एलिसे पेरी और तहलिया मैक्ग्रा जैसे बड़े शॉट लगाने वाले प्लेयर्स शामिल हैं. अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शुट उस गेंदबाजी विभाग की कमान संभालेंगी, जिसमें स्पिन के कई विकल्प मौजूद हैं. हरफनमौला एश्ले गार्डनर भी शानदार लय में हैं. यह 25 साल की खिलाड़ी शानदार गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी के दौरान निचले क्रम में बड़े शॉट लगाने के लिए जानी जाती है.
भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर होगी जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









