
ICC Test Ranking: रवींद्र जडेजा अब नहीं हैं टॉप टेस्ट ऑलराउंडर, एक हफ्ते में इस प्लेयर ने छीना नंबर-1 का तमगा
AajTak
आईसीसी द्वारा ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है और अब रवींद्र जडेजा टॉप ऑलराउंडर नहीं रहे हैं. मोहाली टेस्ट के बाद रवींद्र जडेजा नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बन गए थे.
Latest ICC Test Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है. जिसमें भारत के कई प्लेयर्स को फायदा हुआ है लेकिन पिछले हफ्ते ही नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बने रवींद्र जडेजा को नुकसान हुआ है. रवींद्र जडेजा अब नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर नहीं हैं, वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर अब उनकी जगह आ गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 8 मार्च को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए थे. लेकिन करीब एक हफ्ते बाद ही उनसे यह ताज छिन गया. अब रवींद्र जडेजा नंबर-2 टेस्ट ऑलराउंडर हो गए हैं.
बुधवार को जारी की गई ताज़ा रैंकिंग (Latest ICC Rankings) में रवींद्र जडेजा की 385 रेटिंग्स है, जबकि वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर की 393 रेटिंग हो गई है. रवींद्र जडेजा के अलावा भारत के रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी इस लिस्ट में हैं और वह इस रैंकिंग में नंबर-3 पर हैं.
कैसा रहा है दोनों का हालिया प्रदर्शन?
बता दें कि वेस्टइंडीज़ की टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ खेल रही है. वहां पर जेसन होल्डर ने अभी तक एक मैच में 82 रन बनाए हैं, जबकि तीन विकेट भी लिए हैं. अगर रवींद्र जडेजा की बात करें तो वह श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज़ में टॉप स्कोरर रहे थे.
श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की सीरीज़ में रवींद्र जडेजा ने 201 रन बनाए, जिसमें 175 की नाबाद पारी भी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने सीरीज़ में दस विकेट भी झटके और विकेटों के मामले में नंबर-3 पर रहे.
ऑलराउंडर से अलग अगर बाकी रैंकिंग की बात करें तो बॉलर्स में जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है और अब वह दुनिया के नंबर-4 के बॉलर बन गए हैं. बेंगलुरु टेस्ट में उन्होंने अपना दम दिखाया था, जबकि विराट कोहली को चार पायदान का घाटा हुआ है और वह नौवें नंबर पर आ गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









