
ICC T20I Batting Rankings: सूर्यकुमार की टी20 रैंकिंग में बम्पर छलांग, टॉप-5 में पहुंचे, कोहली-रोहित को भी पछाड़ा
AajTak
ICC टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग के टॉप-10 में सूर्यकुमार यादव अकेले भारतीय हैं. सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में शतक लगाया था, जिसका उन्हें फायदा मिला है...
Suryakumar Yadav, ICC T20I Batting Rankings: टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने एक साल पहले (मार्च 2021) में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अब टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-5 बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली औऱ रोहित शर्मा को भी पछाड़ दिया है.
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की. इसमें सूर्यकुमार यादव ने 44 पायदान की छलांग लगाई है. इसी के साथ वह टॉप-5 में पहुंच गए हैं. फिलहाल, सूर्या 732 पॉइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हो गए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ सूर्या ने जमाया था शतक
A huge climb for Suryakumar Yadav in T20I cricket, as Dimuth Karunaratne reaches a career-high ranking on the Test scene! More on the latest @MRFWorldwide rankings 📈
टॉप-10 में सूर्यकुमार अकेले भारतीय
बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में शतक जमाया था. उन्होंने तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 55 बॉल पर 117 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 छक्के और 14 चौके जमाए थे. यह मैच 10 जुलाई को नॉटिंघम में हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








