
ICC T20 World Cup 2024: ICC का बड़ा फैसला, बदल दिया टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट, अब इतनी टीमें होंगी शामिल
AajTak
टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर करने वाले हैें. इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने फॉर्मेंट में बड़ा बदलाव किया है. 20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. खास बात यह है कि 12 टीमें पहले ही इस वर्ल्ड कप के लिए अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की समाप्ति में अभी कुछ ही दिन बीते होंगे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) अभी से अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है. आईसीसी ने साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए फॉर्मेट में बड़े बदलाव किए हैं. 2024 का टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की मेजबानी में खेला जाना है और इसमें 20 टीमें भाग लेने वाली हैं.
ऐसा रहेगा अगले वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
20 टीमों वाला टूर्नामेंट कुल नॉकआउट समेत कुल तीन स्टेज में खेला जाएगा. सभी टीमों 20 टीमों को 4-4 के कुल 5 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेगी. इसके बाद फिर सभी आठ टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. दो सेमीफाइनल मुकाबले के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.
यानी कि अगला टी20 वर्ल्ड कप हालिया टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में काफी अलग होगा और उसमें क्वालिफाइंग राउंड नहीं खेले जाएंगे और ना ही सुपर-12 स्टेज होगा. हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें 8 टीमों को सीधे सुपर-12 स्टेज के लिए एंट्री मिली थी. वहीं, 4 चार टीमों ने क्वालिफाइंग राउंड के जरिए सुपर-12 में जगह बनाई थी.
Twenty teams across the USA and the West Indies 👊 How the 2024 edition of the #T20WorldCup could look 🏆https://t.co/UisrN8xt0K

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










