
ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल, युगांडा ने भी पहली बार किया क्वालिफाई
AajTak
वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 20 टीमें फाइनल हो गई हैं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा की टीम भी भाग लेगी. युगांडा ने अफ्रीका रीजन क्वालिफायर में रवांडा को हराकर ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.
युगांडा ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. युगांडा ने अफ्रीका रीजन क्वालिफायर में रवांडा को 9 विकेट से हराकर ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. युगांडा की जीत के साथ ही जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया. जिम्बाब्वे को क्वालिफायर्स में नामीबिया और युगांडा के हाथों हार का सामना करना पड़ा. जिम्बाब्वे ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भाग लिया था, जहां उसने पाकिस्तान को हराया था. अफ्रीका रीजन क्वालिफायर के जरिए नामीबिया ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया था.
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं. वेस्टइंडीज, यूएसए, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली. बाकी आठ टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर्स के जरिए हुआ. वहीं आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा ने क्वालिफायर्स के जरिए अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए जगह बनाई.
Presenting the 2⃣0⃣ teams that will battle for ICC Men's #T20WorldCup 2024 🏆 ✍: https://t.co/9E00AzjcRN pic.twitter.com/1nu50LOLWQ
इन 12 टीमों को मिली डायरेक्ट एंट्री 1. वेस्टइंडीज 2. अमेरिका 3. ऑस्ट्रेलिया 4. इंग्लैंड 5. भारत 6. नीदरलैंड्स 7. न्यूजीलैंड 8. पाकिस्तान 9. साउथ अफ्रीका 10. श्रीलंका 11. अफगानिस्तान 12. बांग्लादेश
इन 8 टीमों ने किया क्वालिफाई 13. आयरलैंड 14. स्कॉटलैंड 15. पापुआ न्यू गिनी 16. कनाडा 17. नेपाल 18. ओमान 19. नामीबिया 20. युगांडा
ऐसा रहेगा आगामी टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









