
ICC Rankings Suryakumar Yadav: रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त नुकसान, सिर्फ सूर्यकुमार यादव का जलवा जारी
AajTak
ICC टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का धमाल जारी है. वह सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए टॉप पोजिशन पर बरकरार हैं. टी20 बल्लेबाजों के टॉप-10 में सूर्या के अलावा कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. दूसरी ओवर वनडे टीमों की रैंकिंग में मौजूदा वर्ल्ड कप चैम्पियन इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है.
ICC Rankings Suryakumar Yadav: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खिलाड़ियों और टीमों की रैंकिग जारी की है. टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव का धमाल जारी है. वह सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए टॉप पोजिशन पर बरकरार हैं. सूर्या के इस समय 890 पॉइंट्स हैं.
सूर्या ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर करियर का दूसरा टी20 शतक भी जमाया है. सूर्या के बाद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं, जिनके 836 अंक हैं. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को एक पायदान का नुकसान हुआ. वह चौथे नंबर पर फिसल गए हैं.
कोहली और राहुल को 2-2 पायदान का नुकसान
टी20 बल्लेबाजों के टॉप-10 में सूर्यकुमार यादव के अलावा कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. इन सबके अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ओपनर केएल राहुल को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है. कोहली और राहुल को 2-2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा. जबकि रोहित शर्मा तीन पायदान फिसले हैं.
🔹 Suryakumar Yadav continues to shine 🔹 A host of Australia stars make big gains The latest movements on the @MRFWorldwide ICC Men's Player Rankings ⬇️ https://t.co/3WOEsj9HrQ
कोहली 13वें, राहुल 19वें और रोहित 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं. रैंकिंग में पांचवें नंबर के भारतीय ईशान किशन हैं, जो ओवरऑल रैंकिंग में 33वें नंबर पर काबिज हैं. ईशान को भी तीन पायदान का नुकसान हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









