
ICC Ranking: न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होते ही भारतीयों को नुकसान, वनडे रैंकिंग में फिसले कोहली-रोहित-धवन
AajTak
न्यूजीलैंड दौरा खत्म होते ही ICC की वनडे रैंकिंग में भारतीय प्लेयर्स को बड़ा झटका लगा है. दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रहे शिखर धवन के अलावा नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है.
ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (30 नवंबर) को वनडे खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है. इसमें भारतीय प्लेयर्स को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रहे शिखर धवन को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है.
धवन के साथ ही नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि यह दोनों न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं गए थे. दोनों को आराम दिया गया था. ब्रेक के चलते ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों ने पीछे कर दिया है.
धवन को दो पायदान का हुआ नुकसान
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 0-1 से गंवा दी है. दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. मगर तीनों मैचों में धवन की बैटिंग आई और उन्होंने कुल 103 रन ही बनाए. इसका प्रदर्शन के चलते उन्हें रैंकिंग में 2 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. धवन फिसलकर 15वें नंबर पर आ गए हैं.
कोहली और रोहित ने भी नुकसान झेला
टॉप-10 वनडे बल्लेबाजों में दो ही भारतीय शामिल हैं. यह प्लेयर रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली हैं. इन दोनों को ही 1-1 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है. कोहली फिसलकर 8वें पायदान पर आ गए हैं, जबकि रोहित 9वें नंबर पर आ गए हैं. इन दोनों को इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो ने पछाड़ा है. बेयरस्टो दो पायदान की छलांग लगाकर 7वें नबंर पर आ गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








