
ICC ODI World Cup 2023 Rules: भारत में रचा जाएगा इतिहास... वर्ल्ड कप में पहली बार होंगी ये चीजें, मजा हो जाएगा दोगुना
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा. इस बार का यह वर्ल्ड कप अपने आप में एक अलग ही इतिहास रचने जा रहा है. इस बार कुछ चीजें ऐसी होंगी जो पहले कभी नहीं हुई हैं. कई नियम बदले गए हैं, जिनसे फैन्स का मजा भी दोगुना होने वाला है.
ICC ODI World Cup 2023 Rules: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बिगुल जल्द ही बजने वाला है. क्रिकेट फैन्स को भी इसका बेसब्री से इंतजार है. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और पिछली बार की उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. फाइनल यानी खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को होगा.
बता दें कि इस बार का यह वर्ल्ड कप अपने आप में एक अलग ही इतिहास रचने जा रहा है. इस बार कुछ चीजें ऐसी होंगी जो पहले कभी नहीं हुई हैं. कई नियम बदले गए हैं, जिनसे फैन्स का मजा भी दोगुना होने वाला है. आइए जानते हैं पहली बार होने वाली उन चीजों के बारे में...
भारत पहली बार करेगा अकेले मेजबानी
सबसे बड़ी बात तो यही होगी कि इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी अकेला भारत ही करेगा. ऐसा क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारत अकेले ही वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है. इससे पहले भारत 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है.
इस वर्ल्ड कप में मेजबान भारत पर करोड़ों फैन्स की निगाहें रहेंगी, जिसकी कोशिश 12 साल बाद फिर से विश्व विजेता बनने की है. इससे पहले भारत ने 1983 (कपिल देव की कप्तानी) और 2011 (महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी) में ही वर्ल्ड कप जीता है.
इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









