
ICC ODI Rankings: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका... पाकिस्तान ने वनडे रैंकिंग में पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर
AajTak
आईसीसी की वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर बरकरार है. टीम इंडिया को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब तीसरे नंबर पर स्लिप कर गई है. रैंकिंग में वार्षिक अपडेट के बाद यह फेरबदल हुआ है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार (11 मई) को नई ओडीआई रैकिंग जारी की है. नवीनतम रैंकिंग में टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसल गई है. वहीं पाकिस्तान भारत को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले पायदान पर बरकरार है.
रैंकिंग में वार्षिक अपडेट के बाद पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी रेटिंग में पांच अंकों का सुधार किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम अब 118 रेटिंग अंक हैं. वहीं बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम 116 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे और भारत 115 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.
And still World No. 1 🌟 Australia retain the top spot in the @MRFWorldwide ICC Men's ODI Team Rankings after the annual update 🥇 ✍: https://t.co/WC3uJQXZvN pic.twitter.com/RKKegnDV85
आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, 'वार्षिक अपडेट से पहले ऑस्ट्रेलिया 113 अंक के साथ शीर्ष पर था और दशमलव के अंतर में भारत दूसरे स्थान पर था. पाकिस्तान 112 अंक के साथ तीसरे स्थान पर था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के चौथे एकदिवसीय में जीत के बाद वह कुछ समय के लिए शीर्ष पर पहुंचा था.'
पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच को जीत लेता तो वह तालिका में शीर्ष पर बरकरार रहता, लेकिन न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीत कर उसे सूपड़ा साफ करने से रोक दिया. आईसीसी की वार्षिक रैंकिंग में मई 2020 से पूरी हुई सभी एकदिवसीय सीरीज को शामिल किया गया है. इसमें मई 2022 से पहले पूरी हुई सीरीज के लिए 50 प्रतिशत अंक दिए गए हैं, जबकि इसके बाद की सभी श्रृंखलाओं को 100 प्रतिशत अंक दिए गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









