
ICC ODI Ranking: इंग्लैंड के खिलाफ बंपर जीत का फायदा, रैंकिंग में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
AajTak
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले मैच में 10 विकेट से हराया. इस जीत का असर रैंकिंग में देखने को मिला है, टीम इंडिया ने रैंकिंग में वनडे रेटिंग्स में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस मैच में जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला. इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी फायदा हुआ है और अब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है. वनडे रैंकिंग में अब टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर है. रैंकिंग में न्यूजीलैंड टॉप पर और इंग्लैंड दूसरे नंबर पर बनी हुई है. 12 जुलाई को अपडेट हुई ताज़ा रैंकिंग में टीम इंडिया की 108 रेटिंग्स हैं, जबकि पाकिस्तान की 106 रेटिंग्स हो गई हैं.
A big change on the latest @MRFWorldwide ICC ODI Team Rankings 📈#ENGvINDhttps://t.co/H3XUOTyRe5
मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की. इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बैटिंग की और सिर्फ 110 रन ही बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 19 रन देकर 6 विकेट झटके. भारत ने 111 रनों का टारगेट 19वें ओवर में ही पा लिया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद 76 रन भी शामिल हैं. रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी हुई जो दोनों के बीच हुई 18वीं शतकीय साझेदारी थी. भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज़ • पहला वनडे- भारत 10 विकेट से जीता • दूसरा वनडे- 14 जुलाई • तीसरा वनडे- 17 जुलाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









