
ICC New Chairman: आईसीसी के सिंहासन पर होगा भारत का कब्जा... जय शाह बनेंगे नए चेयरमैन? इस शख्स की लेंगे जगह
AajTak
ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) शुक्रवार को कोलंबो में होनी हैं. सवाल यह है कि क्या जय शाह इस साल के अंत में ICC के चेयरमैन बनेंगे, वहीं न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले से कब इस पद को ग्रहण करेंगे?
ICC AGM Meeting 2024 in Colombo: ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की चार दिवसीय एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) कोलंबो में शुक्रवार से होनी है. इसमें सभी की निगाहें बीसीसीआई सेक्रेटी जय शाह पर होंगी, जहां इस बात पर गंभीर चर्चा हो सकती है कि वह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले से इस पद को कब संभालेंगे.
इस AGM में संयुक्त राज्य अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेलों की मेजबानी के लिए किए गए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के नुकसान पर चर्चा होने की उम्मीद है.
PTI की रिपोर्ट में बताया गया है कि AGM के नौ-सूत्रीय एजेंडे में आयोजन के वित्तीय विवरण शामिल नहीं हैं, लेकिन इसमें पोस्ट इवेंट रिपोर्ट को लेकर चर्चा की जाएगी, जो एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है. आईसीसी की सदस्यता, सहयोगी सदस्यों की बैठक की रिपोर्ट और आईसीसी डेवलपमेंट अवॉर्ड प्रजेंटेशन के साथ-साथ आईसीसी के नए एक्सट्रनल ऑडिटर अपॉइंटमेंट की नियुक्ति भी एजेंडे में है.
इस बावत सूत्र ने कहा कि आईसीसी में सभी के लिए दिलचस्पी का एक मुख्य क्षेत्र यह है कि शाह आखिरकर इस इंटरनेशनल क्रिकेट बॉडी की की बागडोर कब संभालेंगे?
सूत्र ने बताया, 'यह इस बारे में नहीं हैं कि यह कैसे होगा, बल्कि कब के बारे में है, क्योंकि बीसीसीआई सेक्रेटी जय शाह के रूप में उनके पास अभी भी एक साल बचा है, इससे पहले कि भारतीय बोर्ड में उनका कूलिंग ऑफ पीरियड संविधान के अनुसार 2025 में शुरू होगा. हालांकि, अगर उन्हें 2025 में पदभार संभालना है, ऐसे में बार्कले दिसंबर 2024 से दिसंबर 2026 तक दो साल का अपना तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे.' वहीं सूत्र ने यह भी कहा कि एक विचारधारा यह है भी है कि अगर आईसीसी की अध्यक्षता का कार्यकाल दो-दो साल के तीन कार्यकाल से बदलकर तीन-तीन साल के दो कार्यकाल हो जाए, तो यह कार्यकाल छह साल रह सकता है.
ऐसे में यह माना जा रहा है कि अगर बार्कले का मौजूदा कार्यकाल तीन साल का हो जाता है, तो शाह बीसीसीआई सेक्रेटी के रूप में अपने छह साल पूरे कर सकते हैं और 2025 में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाल सकते हैं. इसके बाद वे तीन साल के लिए बीसीसीआई में काम करना शुरू कर देंगे. फिर 2028 में वे वापस आकर बोर्ड अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









