
ICC Meeting for Champions Trophy: आज घुटनों पर आएगा पाकिस्तान? चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ICC की मीटिंग में होगा बड़ा फैसला
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल और वेन्यू जैसे तमाम मुद्दों को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की आज (29 नवंबर) एक अहम बोर्ड बैठक होगी. जबकि पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल रिजेक्ट कर दिया है. ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट को दूसरे देश में शिफ्ट कर सकती है. इस तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका लग सकता है...
ICC Board Meeting for Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल और वेन्यू को लेकर अब तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. BCCI ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हाइब्रिड मॉडल को लेकर विचार कर रहा है.
मगर दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत और ICC को तगड़ा झटका दिया है. पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल रिजेक्ट कर दिया है. यानी की भारत जो अपने मैच पाकिस्तान से बाहर खेलने वाला था उसे मानने से PCB ने इनकार कर दिया है.
चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ICC की बैठक आज
यदि पाकिस्तान अपने स्टांस पर अडिग रहता है, तो आईसीसी के पास टूर्नामेंट शिफ्ट करने का भी एक ऑप्शन रहेगा. इन सभी मामलों को सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आज (29 नवंबर) एक अहम बैठक कर रहा है.
इस मीटिंग में मैच शेड्यूल को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है. फिर इसका ऐलान हो सकता है. इसी बैठक में तय किया जाएगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया जाएगा या नहीं. या फिर उसे दूसरे देश में शिफ्ट किया जा सकता है.
इस मीटिंग में जितने भी बोर्ड मेंबर्स हैं वो सभी शामिल होंगे. पाकिस्तान में भी इस वक्त हालात ठीक नहीं है और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भी इसपर ध्यान दे रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर लगातार तैयारी कर रहा है और स्टेडियम्स का काम तकरीबन पूरा हो चुका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








