
ICC Champions Trophy Update: पाकिस्तान को फिर मिला भारत से मुंहतोड़ जवाब... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले BCCI ने बुरी तरह लताड़ा
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. जिसमें यह कहा गया था कि भारत में सभी आईसीसी आयोजनों के लिए पाकिस्तान भी हाइब्रिड मॉडल को ही अपनाएगा.
BCCI on Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बीच बातचीत किसी समाधान की ओर बढ़ती हुई नहीं दिख रही है. कुछ रिपोर्टों में यह कहा गया कि पाकिस्तान ने भारत के हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर सहमति जताई है. हालांकि, इसमें उसने अपनी शर्तों का शिगूफा भी छोड़ा है. जिसमें कहा गया कि PCB ने भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी आयोजनों के लिए भी यही 'हाइब्रिड मॉडल' अपनाने को कहा. पर, इस पर भारतीय बोर्ड ने कथित तौर पर पाकिस्तान की इन 'शर्तों' को खारिज कर दिया है.
BCCI ने भारत में सभी आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल की पीसीबी की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. BCCI ने पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों को हवाला देते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम भेजने से इनकार कर दिया था.
'द टेलीग्राफ इंडिया' की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि BCCI ने PCB की मांग को खारिज करते हुए कहा कि भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल नहीं अपनाया जा सकता क्योंकि देश में कोई सुरक्षा को लेकर खतरा नहीं है.
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि BCCI ने इस संबंध में ICC को स्पष्ट संदेश भेज दिया है, जिससे नया गतिरोध पैदा हो गया है. बीसीसीआई का तर्क है कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर खतरा नहीं है और इसलिए इस तरह की व्यवस्था (हाइब्रिड मॉडल) को स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं है.
भारत अगले दशक में कई आईसीसी इवेंट की मेज़बानी करने वाला है, जिसमें 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप और 2026 में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप शामिल है. 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप भी भारत में आयोजित होने वाले हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








