
ICC Champions Trophy Schedule: आ गया चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल! इस देश में होंगे फाइनल समेत भारतीय टीम के मैच
AajTak
अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का मामला सुलझाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की मीटिंग गुरुवार (5 दिसंबर) को होनी थी. मगर एक बार फिर इसे टाल दिया गया है. अब यह मीटिंग 7 दिसंबर को होगी. मगर इसी बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
ICC Champions Trophy Schedule: अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान धीरे-धीरे थमता नजर आ रहा है. टूर्नामेंट का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की मीटिंग गुरुवार (5 दिसंबर) को होनी थी. मगर एक बार फिर इसे टाल दिया गया है. अब यह मीटिंग 7 दिसंबर को होगी.
मगर इसी बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. क्रिकबज के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गया है. ऐसे में भारतीय टीम अब अपने मैच किसी दूसरे देश में खेल सकती है.
15 में से 5 मैच पाकिस्तान के बाहर होंगे
रिपोर्ट की मानें तो ICC ने फाइनल समेत भारतीय टीम के सभी मैच UAE में शेड्यूल करने का प्लान तैयार कर लिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत फाइनल समेत कुल 15 मुकाबले होने हैं.
इनमें से खिताबी मुकाबला, दोनों नॉकआउट मैच और भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज के सभी मैचों को UAE में कराने का प्लान बन गया है. अब सिर्फ शेड्यूल को लेकर आधिकारी घोषणा करना बाकी है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










