
ICC Champions Trophy 2025 Meeting Highlights: चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर ICC की मीटिंग रही 'बेनतीजा', अपनी जिद पर अड़ा पाकिस्तान
AajTak
ICC Champions Trophy Live Updates: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आईसीसी बोर्ड की मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकला. अब मीटिंग फिर से होगी. आगामी बैठक में तय किया जाएगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी को 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत कराया जाएगा या नहीं.
ICC Champions Trophy Live Updates: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी. हालांकि इस टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू पर सस्पेंस बरकरार है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को साफ-साफ बता दिया था कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं नहीं करेगी. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 'हाइब्रिड मॉडल' को लेकर विचार कर रहा है.
मीटिंग बेनतीजा... पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा
चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर शुक्रवार (29 नवंबर) को आईसीसी की अहम मीटिंग हुई, हालांकि इसमें कोई नतीजा नहीं निकला. अब ये मीटिंग फिर से होगी. हालांकि ये मीटिंग अब कल (30 नवंबर) होगी या फिर किसी और तारीख को, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. वैसी अगली मीटिंग में शेड्यूल को लेकर अहम फैसला लिए जा सकते हैं. अगली मीटिंग में ये तय किया जाएगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी को 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत कराया जाएगा या नहीं. या फिर उसे दूसरे देश में शिफ्ट किया जा सकता है. इस बैठक में ICC के 12 फुल मेम्बर्स, तीन एसोसिएट मेम्बर्स और ICC अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं. यानी मतदान के लिए कुल 16 सदस्य उपलब्ध होंगे.
पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) चीफ मोहसिन नकवी ने 'हाइब्रिड मॉडल' को अस्वीकार कर दिया है. शुक्रवार को हुई मीटिंग के दौरान भी नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे. आईसीसी इसे लेकर समाधान निकालने की कोशिश में है. बता दें कि पीसीबी ने आईसीसी से इस बारे में स्पष्टता मांगी थी कि भारत पाकिस्तान क्यों नहीं जाना चाहता है. भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेला है. चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के बाद पहली बार ICC कैलेंडर में वापसी कर रही है.
अब इसे 'हाइब्रिड मॉडल' में बदला जा सकता है, जिसमें भारत अपने सभी मैच किसी दूसरे स्थान पर खेल सकता है, संभवतः UAE में... जबकि टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाएगा. पाकिस्तान ने 2017 में इंग्लैंड में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी के पिछले संस्करण को जीता था. वह इस बार 19 फरवरी से 9 मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा.
BCCI की ओर से आया ये बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









