
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी? भारत के लिए रख दीं ये शर्तें
AajTak
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 पर एक और अपडेट सामने आया है कि पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी है, लेकिन उसने भारत के लिए भी कुछ शर्तें रखी हैं. उसने इसके लिए लिखित में समझौते की बात कही है.
Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी में चल रहे ताजा हालात पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाइब्रिड मॉडल पर विचार करने की पेशकश की है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब एक ठोस लिखित समझौता हो. पाकिस्तान का कहना है कि भारत में अगर कोई ग्लोबल टूर्नामेंट आयोजित होगा तो उसे भी ये ऑप्शन मिलना चाहिए. यानी कुल मिलाकर पाकिस्तान ने संकेत दिए हैं कि अगर भारत पाकिस्तान में नहीं खेलेगा तो वह भी नहीं खेलेंगे.
'क्रिकइंफो' की रिपोर्ट में बताया गया है कि PCB ने पिछले सप्ताह के आखिरी में दुबई में ICC और BCCI के साथ बैठकों में अपना प्रस्ताव रखा. इसमें उसने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से आगे तक एक दीर्घकालिक समझौते की मांग की. इसमें पाकिस्तान के भारत में आयोजित ग्लोबल टूर्नामेंट के दौरान बाहर खेलने का प्रावधान शामिल हैं. हालांकि, यह अभी तय नहीं हुआ है कि ये प्रावधान अगले तीन वर्षों के लिए हैं या 2031 में मौजूदा राइट्स साइकल के एंड तक.
2031 तक भारत को तीन वर्ल्ड लेवल के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंटों की मेजबानी करनी है. इनमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप श्रीलंका के साथ (फरवरी), 2029 चैंपियंस ट्रॉफी (अक्टूबर) और 2031 वर्ल्ड कप बांग्लादेश के साथ (अक्टूबर-नवंबर) शामिल हैं. वहीं 2025 का महिला वनडे वर्ल्ड कप शामिल है.
हालांकि सहमेजबानी वाले में टूर्नामें में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के किसी भी मैच में चैम्पियंस ट्रॉफी जैसी समस्या होगी. अगला एशिया कप अक्टूबर 2025 में भारत में खेला जाना है, हालांकि यह आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने कहा पाकिस्तान का सम्मान जरूरी पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने रविवार को दुबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'हम क्रिकेट के लिए जो भी सर्वश्रेष्ठ होगा, वह करेंगे, अगर हम कोई अन्य फॉर्मूला अपनाते हैं (पाकिस्तान में टूर्नामेंट की मेजबानी के अलावा) तो यह समानता के आधार पर किया जाएगा. पाकिस्तान के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात उसका सम्मान है, बाकी सब चीजें बात की हैं.
नकवी ने कहा था- एकतरफा व्यवस्था अब स्वीकार्य नहीं है. ऐसा नहीं हो सकता कि हम भारत जाते रहें, लेकिन वे पाकिस्तान न जाएं, जो भी हो, वह समानता के आधार पर होना चाहिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








