
ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को जिद पड़ेगी भारी... चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा, होगा करोड़ों का नुकसान
AajTak
अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी गंवानी पड़ती है, तो उसे करोड़ों का नुकसान होगा. आईसीसी ने पीसीबी से साफ-साफ कह दिया कि वह या तो 'हाइब्रिड मॉडल' अपनाए या फिर इस प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी. मगर इसके शेड्यूल और वेन्यू पर सस्पेंस बरकरार है क्योंकि भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं दी. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को इस फैसले से अवगत करा चुका है. अब आईसीसी 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत इस टूर्नामेंट को कराने की प्लानिंग कर रहा है. आईसीसी ने इसके लिए 29 नवंबर (शुक्रवार) को कार्यकारी बोर्ड की इमरजेंसी बैठक भी बुलाई.
ICC ने दिया पाकिस्तान को अल्टीमेटम
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बैठक के दौरान 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत प्रतियोगिता की मेजबानी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया. ऐसे में उसे आईसीसी ने अल्टीमेटम दे दिया है. पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बैठक में व्यक्तिगत रूप से भाग लिया क्योंकि वह पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए गुरुवार से दुबई में डटे हुए हैं. बीसीसीआई के सचिव जय शाह बैठक में ऑनलाइन सम्मिलित हुए, जो एक दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे.
आईसीसी ने इस मीटिंग के दौरान पीसीबी से साफ-साफ कह दिया कि वह या तो 'हाइब्रिड मॉडल' अपनाए या फिर इस प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे. इस मीटिंग का उद्देश्य चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शेड्यूल तय करना था, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बावजूद पीसीबी ने एक बार फिर 'हाइब्रिड मॉडल' को खारिज कर दिया, जिसके बाद आम सहमति नहीं बन सकी.
यह समझा जाता है कि आईसीसी बोर्ड के अधिकतर सदस्य पाकिस्तान की स्थिति के प्रति सहानुभूति रखते थे, लेकिन फिर भी पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को 'हाइब्रिड मॉडल' को एकमात्र समाधान के तौर पर स्वीकार करने की सलाह दी गई. आईसीसी के अल्टीमेटम से पीसीबी सकते में आ गया है. पीसीबी ने अब अपनी सरकार के साथ आंतरिक रूप से चर्चा करने के लिए एक दिन का वक्त मांगा. पाकिस्तान अगर 'हाइब्रिड मॉडल' को स्वीकार करता है तो भारत के मुकाबले, एक सेमीफाइनल और फाइनल यूएई में आयोजित होंगे. जबकि बाकी मुकाबले पाकिस्तान में होंगे और पाकिस्तान के पास मेजबानी के अधिकार होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









