
ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए नहीं जाएगी पाकिस्तान? हाइब्रिड मॉडल में ही होगा टूर्नामेंट, Inside Story
AajTak
क्या भारत वाकई 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेगा, क्योंकि जय शाह के ICC के चेयरमैन बनने के बाद इस बात पर चर्चा हो रही है कि भारतीय टीम वाकई अब हाइब्रिड मॉडल में इस टूर्नामेंट को खेलेगी, आखिर इसकी वजह क्या है?
ICC Champions Trophy 2025: टीम इंडिया अगले साल ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी..? जय शाह के ICC के चेयरमैन बनने के बाद इस बात पर चर्चा हो रही है कि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में ही खेला जाएगा. फरवरी-मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है.
जह शाह के आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के चैयरमैन बनने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने की चर्चा जोरों पर है. ICC के चेयरमैन के पास वैसे तो कई पावर होती हैं. इनमें से एक है मैच वेन्यू बदलने की ताकत रखना. वैसे तो मैच वेन्यू बदलने का निर्णय आमतौर पर स्थानीय बोर्ड के अधिकार में होता है, लेकिन आईसीसी चेयरमैन की सलाह और अनुमोदन भी इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होता है. किसी असाधारण परिस्थिति जैसे सुरक्षा कारणों, राजनीतिक अस्थिरता या प्राकृतिक आपदा के कारण आईसीसी अध्यक्ष सदस्य बोर्ड के साथ मिलकर मैच वेन्यू को बदलने का निर्णय ले सकते हैं.
यानी जय शाह चाहें तो मैच की वेन्यू बदल सकते हैं. अब इसको इस तरह भी समझ सकते हैं, वर्तमान में जय शाह बीसीसीआई सचिव हैं. लेकिन जब वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट पद को BCCI सचिव संग संभाल रहे थे तो उन्होंने यह साफ कर दिया था कि भारतीय टीम किसी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएगी. बाद में हुआ भी यही, और भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान में खेले थे.
पाकिस्तान क्रिकेटरों ने जय शाह से की चैंम्पियंस ट्रॉफी पर ये अपील जैसे ही जय शाह के बारे में ICC चेयरमैन बनने को लेकर घोषणा हुई तो पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों के हाल में बयान आए. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने शाह से खेल भावना बरकरार रखने का आग्रह किया है और सुझाव दिया है कि नए आईसीसी चेयरमैन को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की यात्रा मंजूरी दिलाने में मदद करनी चाहिए.
वहीं पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का बयान भी आया. लतीफ ने कहा- पीसीबी ने जय शाह की नियुक्ति का विरोध किसी कारण से नहीं किया. मुझे लगता है कि दोनों बोर्ड के बीच सहमति थी. अगर भारत चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में खेलता है, तो यह जय शाह के प्रयासों और भारत सरकार के समर्थन के कारण होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








