
ICC bans Rizwan Javed: मैच फिक्सिंग में रिजवान जावेद का करियर खत्म... ICC ने लगाया साढ़े 17 साल का प्रतिबंध
AajTak
क्रिकेट में एक बार फिर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग का भूत सामने आया है. यह मामला अबुधाबी टी10 लीग से सामने आया है. मैच फिक्सिंग की कोशिश के आरोप में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक क्रिकेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. ये क्रिकेटर इंग्लैंड के क्लब प्लेयर रिजवान जावेद है.
ICC bans Rizwan Javed: क्रिकेट में एक बार फिर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग का भूत सामने आया है. यह मामला अबुधाबी टी10 लीग से सामने आया है. इस बार मैच फिक्सिंग करने की कोशिश का आरोप इंग्लैंड के क्लब क्रिकेटर रिजवान जावेद पर लगा है. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कड़ी कार्रवाई की.
आईसीसी ने रिजवान पर साढ़े 17 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. यह बैन इतना बड़ा है कि इस प्लेयर का करियर ही खत्म हो जाएगा. बता दें कि रिजवान जावेद पर 2021 में अबुधाबी टी10 लीग के दौरान मैच फिक्स करने के कई प्रयासों के आरोप लगे थे.
यह भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin 500 Test Wickets: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास... टेस्ट में पूरे किए 500 विकेट, कुंबले-वॉर्न भी पीछे टूटे
रिजवान अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब नहीं दे सके
इस पर लगातार केस चलता रहा. मगर अब आईसीसी ने रिजवान को दोषी माना और साढ़े 17 साल के लिए सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया. बताया गया कि रिजवान अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों का जवाब देने में असफल रहे थे.
इसके बाद आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए ये प्रतिबंध लगाया गया, जो 19 सितंबर 2023 से शुरू होगा. एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अबुधाबी टी10 लीग की शुरुआत 2017 में की थी. रिजवान उन 8 खिलाड़ियों और अधिकारियों में से एक हैं, जिन्हें ICC ने पिछले साल सितंबर में ECB की तरफ से आरोपित किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








