
ICC Awards: आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए ये खिलाड़ी रेस में, स्मृति मंधाना भी शामिल
AajTak
आईसीसी की ओर से साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष क्रिकेटर के लिए नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर की दौड़ में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम शामिल है. पुरुष वर्ग में बाबर आजम, बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के टिम साउदी रेस में हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. पुरुष वर्ग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, जिम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के टिम साउदी दौड़ में हैं. इस सूची में किसी भारतीय का नाम शामिल नहीं है. विजेता खिलाड़ी को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी प्रदान की जाएगी.
हालांकि भारतीय फैन्स के राहत की बात यह है कि वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर की दौड़ में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम शामिल है. मंधाना का सामना इंग्लैंड की नेट साइवर, न्यूजीलैंड की एमेलिया केर और आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से होगा. विजेता खिलाड़ी को राचेल फ्लिंट ट्रॉफी दी जाएगी.
मंधाना ने पिछली बार भी जीता था अवॉर्ड
खास बात यह है कि स्मृति मंधाना वर्ष 2021 में आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर रह चुकी हैं, ऐसे में वह लगातार दूसरी बार इस पुरस्कार की दौड़ में है. इस साल मंधाना सभी प्रारूपों में मिलाकर वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बना चुकी है. टी20 में उन्होंने 594 रन और वनडे में 696 रन बनाए. महिला विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्मृति मंधाना का प्रदर्शन सराहनीय रहा.
बेन स्टोक्स दो वर्गों में नामित
इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में भी हैं. उनके अलावा इंग्लैंड के ही जॉनी बेयरस्टो, आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और साउथ अफ्रीका के कैगिसो रबाडा भी दौड़ में हैं. पुरस्कारों के लिए मतदान अगले सप्ताह शुरू होगा जिसमें दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी और आईसीसी की एलीट मतदान समिति वोट डाल सकेगी. इस समिति में अनुभवी मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








