
ICC वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट में भिड़ंत! इस दिन और यहां होगा मुकाबला
AajTak
India A vs Pakistan A Cricket match: ICC वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट में भिड़ंत होने जा रही है. इन दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला 15 जुलाई को कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जाएगा. दरअसल, एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला होगा. इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है.
India A squad for ACC Men’s Emerging Teams Asia Cup 2023 announced: एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम की कप्तानी यश ढुल को दी गई है.
उपकप्तान अभिषेक शर्मा होंगे. वहीं टीम में आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटन्स ओर धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले स्टार साई सुदर्शन को भी इस टीम में जगह दी गई है. टूर्नामेंट में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला कोलंबो के SSC ग्राउंड में 15 जुलाई को खेला जाएगा.
जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक खेले जाने वाले आगामी एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए टीम का चयन किया है. आठ एशियाई देशों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा.
भारत ए को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है. वहीं श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए को ग्रुप ए में रखा गया है. प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए के टॉपर और ग्रुप बी के दूसरे स्थान वाली टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 21 जुलाई को ग्रुप बी के टॉपर और ग्रुप ए के दूसरे पोजीशन वाली टीम के बीच होगा. फाइनल 23 जुलाई को होगा.
NEWS - India A squad for ACC Men’s Emerging Teams Asia Cup 2023 announced. More details here - https://t.co/TCjU0DGbSl pic.twitter.com/6qCDxfB17k
भारत ए टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है भारत ए पहला मुकाबला 13 जुलाई को यूएई के खिलाफ कोलंबो के SSC मैदान में खेलेगा . फिर इसी वेन्यू पर 15 जुलाई को पाकिस्तान ए से भिड़ेगा. 18 जुलाई को नेपाल से खेलेगा. भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराज सिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









