
How Important Winning T20 World Cup 2024: 5 ICC ट्रॉफी के बावजूद ये वर्ल्ड कप जीत क्यों है खास? रोहित का नाम इतिहास में दर्ज, जानिए बड़ी वजह
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है. इस खिताब से पहले भारतीय टीम ने 5 ICC ट्रॉफी जीती थीं. इसमें 1983 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल है. 2002 में भी भारत ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रुप से चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. इसके बावजूद भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत बेहद खास क्यों है, आइए जानते हैं...
How Important Winning T20 World Cup 2024: 'मंज़िल मजबूर हो मिलने को आपसे, आप कोशिश इतनी शिद्दत से करिए', यह बात एकदम सटीक बैठती है भारतीय टीम पर. टीम पिछले एक दशक से लगातार ICC ट्रॉफी जीतने की कोशिश में जुटी थी. इस दौरान उसने 5 बार फाइनल खेला, मगर उसे हार मिली. जबकि 4 बार सेमीफाइनल खेला.
मगर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की तरफ से इस बार ऐसी शिद्दत से कोशिश हुई कि खिताब हाथ आ ही गया. भारतीय टीम ने पिछले ही महीने यानी जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतकर इतिहास रचा है. ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान रोहित काफी भावुक दिखे.
रोहित ने फाइनल जीतने के बाद बारबाडोस स्टेडियम की मिट्टी को खाया. इस जीत की खुशी उनकी आंखों में साफ झलक रही थी. दूसरी ओर विराट कोहली थे, जिनकी आंखें खुशी के आंसुओं से भीगी नजर आईं. पूरी टीम ने मिलकर कोच राहुल द्रविड़ को हवा में उछाला और जमकर डांस किया. मैदान पर भांगड़ा से समां बांध दिया.
BCCI सचिव जय शाह भी टीम के जश्न में साथ रहे. उन्होंने टीम इंडिया के लिए बतौर इनाम राशि 125 करोड़ रुपये का ऐलान भी किया. 15 खिलाड़ी और राहुल द्रविड़ के हिस्से 5-5 करोड़ रुपये आए. हालांकि ये बात अलग है कि द्रविड़ ने दरियादिली दिखाते हुए सिर्फ 2.5 करोड़ ही लिए हैं.
मगर यहां देखने वाली बात ये भी है कि भारतीय टीम ने कोई पहली बार तो ICC ट्रॉफी या टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. उसने इससे पहले 5 ICC ट्रॉफी जीती हैं. इसमें 1983 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल है. 2002 में भी भारत ने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.
इस तरह भारतीय टीम ने इस बार अपनी छठी ICC ट्रॉफी और दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. ऐसे में यह भी देखने वाली बात है कि जब इससे पहले 5 ICC ट्रॉफी जीत चुके हैं, तो इस बार यह छठे खिताब को जीतकर इतनी ज्यादा खुशी क्यों मनाई जा रही है. आखिर इस जीत में ऐसा क्या खास है कि पूरी टीम, भारतीय बोर्ड, स्टाफ और फैन्स इतने ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. आइए इन सभी बातों को कुछ पॉइंट्स के जरिए समझते हैं...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









