
Honor Magic Vs 3 फोल्डेबल फोन लॉन्च, 50MP + 40MP + 8MP का मिलता है कैमरा
AajTak
Honor Magic Vs3 Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने अपना नया फोल्डिंग फोन लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. कंपनी ने Honor Magic Vs3 को लॉन्च किया है, जो तीन कलर ऑप्शन और तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 40MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Honor Magic Vs 3 को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. ये ब्रांड का नया फोल्डिंग फोन है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है. ये हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है. स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
ऑनर का ये फोन पतले डिजाइन के साथ आता है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन 66W की वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
कंपनी ने इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन (लगभग 80 हजार रुपये) है. वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7699 युआन (लगभग 88 हजार रुपये) है.
यह भी पढ़ें: Honor 200 5G सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ 100W की चार्जिंग
स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB स्टोरेज के साथ 8,699 युआन (लगभग 1 लाख रुपये) की कीमत में आता है. चीन में इसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.
डुअस सिम सपोर्ट वाला Honor Magic Vs 3 स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Magic OS 8.0.1 पर काम करता है. इसमें 7.92-inch का OLED मेन डिस्प्ले मिलता है. वहीं कवर डिस्प्ले 6.43-inch का OLED पैनल है. दोनों ही स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती हैं. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










