
Heath Streak Cancer: जिंदगी की जंग लड़ रहे दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक... फैमिली ने दी हेल्थ अपडेट
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बीच क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. यह खबर जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक से जुड़ी है. यह दिग्गज खिलाड़ी इस समय मौत से जंग लड़ रहा है. फैन्स और दिग्गजों ने हीथ स्ट्रीक के जल्द ठीक होने की दुआएं की हैं.
Heath Streak Cancer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन अब रोमांचक मैचों के साथ फाइनल की ओर बढ़ रहा है. मगर इसके इतर क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर भी सामने आ रही है, जिसने हर किसी को निराश किया है. दरअसल, जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक मौत से जंग लड़ रहे हैं.
हीथ स्ट्रीक इसी साल 16 मार्च को 49 साल के हुए हैं. वो इस समय कैंसर से जूझ रहे हैं. हीथ स्ट्रीक को लीवर में लेवल-4 का कैंसर हुआ है. उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है. ऐसे में फैन्स और दिग्गजों ने हीथ स्ट्रीक के जल्द ठीक होने की दुआएं की हैं.
कोई चमत्कार ही अब उन्हें बचा सकता है
जिम्बाब्वे के खेलमंत्री डेविड कोल्ट्रेट ने कहा, 'हीथ स्ट्रीक हमारे देश के महान क्रिकेटर्स में से एक हैं. वो बेहद बीमार हैं और उन्हें हमारी दुआओं की जरूरत है. कृपया हम सब उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करें.'
जिम्बाब्वे के स्पोर्ट्स राइटर माइक मैडोडा और एडम थियोफिलाटोस ने भी हीथ स्ट्रीक की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'हीथ स्ट्रीक इस वक्त आखिरी पड़ाव पर हैं. फैमिली UK से साउथ अफ्रीका जा रहा है.' उन्होंने कहा कि कोई चमत्कार ही अब हीथ स्ट्रीक को बचा सकता है.
हीथ स्ट्रीक के फैमिली से भी एक बयान सामने आया है. एक फैमिली मेंबर ने कहा, 'हीथ स्ट्रीक को कैंसर है और साउथ अफ्रीका के बेस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट में से एक उनका इलाज कर रहा है. उम्मीद करते हैं कि यह मामला प्राइवेट ही बना रहेगा. प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया जाएगा. कृपया अफवाहों पर ध्यान दें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








