
Health Ministry on BCCI For Tobacco Ads: भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लगेगा करोड़ों का झटका... इन कामों पर रोक लगा सकती है सरकार
AajTak
Health Ministry on BCCI For Tobacco Ads: भारतीय टीम के मुकाबले और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों के दौरान टीवी से लेकर मैदान पर हर जगह विज्ञापन नजर आते हैं. इन्हीं विज्ञापनों के जरिए BCCI की तगड़ी कमाई भी होती है. मगर हेल्थ मिनिस्ट्री का फैसला बीसीसीआई की कमाई को बड़ा झटका दे सकता है.
Health Ministry on BCCI For Tobacco Ads: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनियाभर में सबसे अमीर बोर्ड है. मगर भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय अब बीसीसीआई की तगड़ी कमाई तो झटका दे सकती है. हेल्थ मिनिस्ट्री अब मैच के दौरान दिखाए जाने वाले तंबाकू और गुटखों के विज्ञापनों को बंद करवा सकती है.
बता दें कि भारतीय टीम के मुकाबले और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों के दौरान टीवी से लेकर मैदान पर हर जगह विज्ञापन नजर आते हैं. इन्हीं विज्ञापनों के जरिए BCCI की तगड़ी कमाई भी होती है. मगर हेल्थ मिनिस्ट्री का फैसला बीसीसीआई की कमाई को बड़ा झटका दे सकता है.
वर्ल्ड कप के दौरान सबसे ज्यादा दिखाए गए विज्ञापन
लाइव मिंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हेल्थ मिनिस्ट्री एक बड़ा फैसला लेने पर विचार कर रही है. वो क्रिकेट मैच के दौरान दिखाए जाने वाले तंबाकू और गुटखों के विज्ञापनों को बंद करवा सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले में जल्द ही BCCI से बात कर सकता है.
2023 में धूम्ररहित तम्बाकू (SLT) ब्रांडों के सभी सरोगेट विज्ञापनों में से 41.3% को वनडे वर्ल्ड कप (भारत में हुआ था) के आखिरी 17 मैचों के दौरान दिखाया गया था. यह बात भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और वैश्विक स्वास्थ्य संगठन वाइटल स्ट्रैटेजीज की स्टडी में पता चला है.
यह रिपोर्ट मई में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में पब्लिश हुई थी. स्वास्थ्य मंत्रालय क्रिकेट स्टेडियम में धूम्ररहित तंबाकू के विज्ञापन पर रोक लगाने की एक प्लानिंग तैयार कर रहा है. इसको लेकर वो बीसीसीआई से भी बात करेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









