
Harmanpreet Kaur: स्टम्प पर मारा बैट... फिर अंपायर से बहस की, अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिल सकती है ये सजा!
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. तीसरा वनडे मैच टाई रहा. मगर इस आखिरी मुकाबले में काफी विवाद भी हुआ. LBW आउट होने पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुस्से में स्टम्प पर बैट मारा और अंपायर से भी बहस की...
Harmanpreet Kaur India vs Bangladesh: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली. यह सीरीज काफी रोमांचक और विवादों वाली भी रही है. सीरीज के पहले दो मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबला जीता था. जबकि तीसरा वनडे मैच टाई रहा. इस तरह यह सीरीज भी बराबरी पर छूट गई.
मगर तीसरा वनडे मैच काफी विवादों वाला रहा, जिसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को LBW आउट देना भी विवादास्पद ही रहा. इसी दौरान हरमन ने गुस्से में स्टम्प पर बैट मारा और अंपायर से भी बहस की. अब इसको लेकर हरमन पर बड़ा जुर्माना लग सकता है.
हरमन की मिल सकते हैं 3 डीमैरिट पॉइंट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मैच अधिकारी ने बताया है कि हरमनप्रीत कौर पर मैच फीस का 75 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता है. उन्होंने कहा कि यह नियमों के लेवल-2 का उल्लंघन है, जो मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार से संबंधित है.
मैच अधिकारी ने कहा, 'मैदान पर जो घटना (स्टम्प पर बैट मारना) हुई, उसके लिए उन पर (हरमनप्रीत) मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जाएगा. जबकि मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान हरमन ने अंपायर पर कुछ आरोप लगाए थे. उसके लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा.'
मैच के बाद हरमनप्रीत ने की टिप्पणी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









