
Hardik Pandya-Rishabh Pant: 'पहले मैच तो क्लोज कर..', जब हार्दिक- पंत में हुई थी मज़ेदार बातचीत
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के बीच 133 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. उस साझेदारी ने भारत की तरफ मैच को मोड़ दिया था.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मुकाबले में पांच विकेट से मात दी थी. इस शानदार जीत के साथ ही रोहित ब्रिगेड ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया था. भारतीय टीम की जीत में हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की अहम भूमिका रही थी. ऋषभ पंत ने जहां नाबाद शतक जड़ा था, वहीं पंत ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाया था.
हार्दिक और ऋषभ पंत ने तीसरे वनडे मैच में रन-चेज के दौरान पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की थी. एक समय 72 रन पर भारत के चार विकेट गिर गए थे, लेकिन इस साझेदारी ने ही उस मुकाबले का रुख भारत बदल दिया था. अब हार्दिक पंड्या ने उस साझेदारी के दौरान ऋषभ पंत से हुई बातचीत का खुलासा किया है.
हार्दिक ने मीडिया से कहा, 'मैं पंत से बार-बार यह दोहरा रहा था कि चलो एक साझेदारी करते हैं, मैच को जितना हो सके पास ले जाएं, और मैच खत्म करें. मैन पंत से कहा कि तुझे एन्जॉय करना है तो कर ले, लेकिन पहले मैच तो क्लोज कर. और फिर वह खुल कर खेलने लगा. जब ऋषभ हिट करना शुरू करता है तो आप निश्चित हो जाते हैं और कहते हैं कि ठीक है आप बल्लेबाजी करो.'
ऐसा रहा था तीसरा वनडे मुकाबला
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 45.5 ओवरों में 259 रनों पर सिमट गई थी. इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए. वहीं युजवेंद्र चहल ने तीन और सिराज ने दो-दो विकेट हासिल किए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








