
Hardik Pandya India vs New Zealand: रांची की पिच से हैरान रह गए भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, नई गेंद भी पुरानी से ज्यादा टर्न हो रही थी
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची टी20 मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने सारा गुस्सा गेंदबाजों पर निकाला. उन्होंने गेंदबाजों को इस हार का असली जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि यह पिच 177 रनों वाली नहीं थी. हमारी गेंदबाजी खराब होने के कारण न्यूजीलैंड टीम ने 20-25 रन ज्यादा बनाए.
Hardik Pandya India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सीरीज का पहला मैच रांची में शुक्रवार को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 21 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने 28 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके.
इस मैच में हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने सारा गुस्सा गेंदबाजों पर निकाला. उन्होंने गेंदबाजों को इस हार का असली जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि यह पिच 177 रनों वाली नहीं थी. हमारी गेंदबाजी खराब होने के कारण न्यूजीलैंड टीम ने 20-25 रन ज्यादा बनाए. यही जीत और हार का अंतर साबित हुए. पंड्या ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि पिच भी इस तरह से खेलेगी.
दोनों टीमों को पिच ने हैरान किया
हार्दिक पंड्या ने कहा, 'किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह विकेट (पिच) इस तरह से खेलेगी. दोनों टीमें इससे हैरान रह गईं. मगर इस पिच पर उन्होंने बेहतर खेल दिखाया. यही वजह रही कि नतीजा इस तरह से आया. हकीकत ये है कि नई बॉल पुरानी के मुकाबले ज्यादा टर्न हो रही थी. जिस तरह से उछाल मिला और स्पिन हुई, उसने हमें हैरत में डाल दिया.'
That's that from Ranchi. New Zealand win the first T20I by 21 runs in Ranchi.#TeamIndia will look to bounce back in the second #INDvNZ T20I.@mastercardindia pic.twitter.com/Lg8zmzwYVH
कप्तान पंड्या ने कहा, 'मगर इस खेल में हमने वापसी की थी. जिस तरह से सूर्यकुमार और मैं बल्लेबाजी कर रहा था. तब तक मैच हमारे हाथ में था. मुझे नहीं लगता कि इस पिच पर 177 रन बनने चाहिए. हमने खराब गेंदबाजी की. 20-25 रन ज्यादा दिए. यह एक युवा टीम है और हमें इससे भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा. उन्होंने शानदार बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग की.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








