
Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या पहली बार अपने सास-ससुर से मिले, शेयर किया ये मजेदार वीडियो
AajTak
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पहली बार अपने सास-ससुर से मुलाकात की है. हार्दिक ने इस मुलाकात का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. हार्दिक पंड्या ने साल 2020 की शुरुआत में नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की थी. नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या काफी सुर्खियों में हैं. हार्दिक ने रविवार (25 सितंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में फिनिशिंग रोल निभाया था. हार्दिक ने आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर चौका जड़कर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.
हार्दिक अपने सास-ससुर से मिले
अब हार्दिक पंड्या ने ट्विटर पर एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियों में हार्दिक अपनी सास-ससुर से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, वीडियो और फोन कॉल के बाद: व्यक्तिगत रूप से मिला, पहली बार नेट्स (नताशा) की फैमिली से मिलकर बहुत अच्छा लगा. ऐसे मोमेंट्स के लिए आभारी हूं.'
वीडियो में हार्दिक की सास रेडमिला स्टेनकोविक कहती हैं, मैं जानती थी कि वह जरूर आएगा. मैं काफी खुश हूं. मुझे हार्दिक को देख लेने दो.' हार्दिक अपनी सास से मजाक में कहते हैं कि उनके पति बिना शर्ट पहले बैठे हुए हैं. इसपर हार्दिक की सास ने कहा कि उन्होंने अबतक तो शर्ट पहना हुआ था. इसके बाद हार्दिक अपने ससुर गोरान स्टेनकोविक से भी मुलाकात करते है. हार्दिक अपने ससुर से शर्ट को लेकर सवाल पूछते हैं.
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड मूवी सत्याग्रह से की थी. बाद में उन्हें असली पहचान बॉलीवुड सिंगर बादशाह के सुपरहिट गाने 'डीजे वाले बाबू...' से मिली. इस गाने में नताशा स्टेनकोविक ने धांसू परफॉर्मेंस दिया. नताशा बिग बॉस और नच बलिए जैसे रियलिटी शो में भी शिरकत कर चुकी हैं.
2020 में हुई थी दोनों की सगाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









