
Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की IPL में होगी घर वापसी, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच हुई बड़ी डील!
AajTak
हार्दिक पंड्या एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच इसे लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है, केवल आधिकारिक ऐलान बाकी है. हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटन्स को 15 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है. इस ऑक्शन पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटन्स (GT) के मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या एकबार फिर से मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा बनने वाले हैं. हार्दिक ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से अपना आईपीएल करियर शुरू किया था.
हार्दिक के लिए मुंबई इंडियंस खर्च करेगी इतने रुपये!
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक यह ट्रेड पूरी तरह से नकद में होगा, जिसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटन्स को 15 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी. अगर डील सफल रहा, तो यह संभवत: आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड होगा. हालांकि दोनों फ्रेंचाइजी ने अभी तक इसे लेकर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है.
आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस के पास पर्स में केवल 0.05 करोड़ रुपये (लगभग 6000 डॉलर) बचे थे. आगामी नीलामी के लिए फ्रेंचाइजी को 5 करोड़ रुपये (लगभग 600,000 डॉलर) अतिरिक्त मिलेंगे. इसका मतलब केवल यह है कि हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करेगी. खिलाड़ियों के रिंटेशन की डेडलाइन 26 नवंबर को शाम 4 बजे समाप्त होनी है.
...जब हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स को बनाया चैम्पियन
साल 2022 में हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को उसके डेब्यू सीजन में खिताबी जीत दिलाई थी. तब राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पंड्या 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुने गए थे. साल 2023 में गुजरात टाइटन्स ने दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हारकर उप-विजेता रही. खास बात ये रही कि इन दोनों सीजन में हार्दिक के नेतृत्व में टाइटन्स लीग चरण के दौरान अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








