
Hardik Pandya: ‘सबसे बड़ा गेम चेंजर है ये प्लेयर’, सुनील गावस्कर ने इस स्टार के लिए किया बड़ा दावा
AajTak
हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी से प्लेइंग-11 का बैलेंस सही हो गया है. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या के रोल को टीम का गेम चेंजिंग प्वाइंट करार दिया है.
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जमकर तारीफ की है. हार्दिक पंड्या ने लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी की है और अब वह पूरी तरह से फिट नज़र आ रहे हैं. इसी से गदगद सुनील गावस्कर का कहना है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. सुनील गावस्कर ने हार्दिक को लेकर कहा कि वह एक गेम चेंजर हैं, ना सिर्फ वर्ल्ड कप बल्कि हर एक गेम में ये नज़र आने वाला है. सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं हार्दिक पंड्या को नई बॉल के साथ भी देखना चाहता हूं, वो बतौर पहली चेंज या दूसरी चेंज भी बॉलिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं.
बतौर बल्लेबाज हार्दिक पंड्या के रोल को लेकर सुनील गावस्कर ने कहा कि नंबर-5 के लिए वह बिल्कुल फिट हैं, जो आखिर में आकर गेम को बदल सकते हैं. आपको बता दें कि टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद से ही हार्दिक पंड्या टीम इंडिया से बाहर थे. उन्होंने आईपीएल 2022 में वापसी की थी और अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को विजेता बनाया था. इसी के बाद हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी हुई. दिल्ली में हुए पहले टी-20 मैच में भी हार्दिक पंड्या ने तूफानी बैटिंग की थी और सिर्फ 16 बॉल में 31 रन बना दिए थे. हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी से मिडिल ऑर्डर मजबूत हुआ है, साथ ही एक फिनिशर की तलाश भी खत्म हुई है. क्योंकि हार्दिक पंड्या अब बॉलिंग भी कर पा रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के पास एक अतिरिक्त बॉलर का भी ऑप्शन बन जाता है. यही कारण है कि हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी से सभी एक्सपर्ट खुश हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









