
Hardik Pandya: 'वह दूसरे ग्रह पर खेल रहे', हार्दिक पंड्या का फैन बना टीम इंडिया का यह पूर्व क्रिकेटर
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने बल्ले से धमाल मचाते हुए महज 30 बॉल पर नाबाद 71 रनों की दमदार पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 208 रनों का स्कोर बना पाई थी. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी हार्दिक पंड्या की बैटिंग के फैन बन गए हैं.
टीम इंडिया को मोहाली में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो. लेकिन हार्दिक पंड्या की तूफानी बैटिंग भारतीय टीम के प्लस प्वाइंट साबित हुआ. दरअसल, हार्दिक पंड्या ने महज 30 बॉल पर नाबाद 71 रनों की दमदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 7 चौके जमाए. उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 208 रनों का स्कोर बना पाई थी.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर भी हार्दिक पंड्या की बैटिंग के फैन बन गए हैं. संजय मांजरेकर ने कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक अलग ग्रह पर बैटिंग कर रहे. मांजरेकर ने बताया कि दूसरी पारी के मुकाबले पहली बैटिंग मुश्किल थी, ऐसे में हार्दिक की बैटिंग सचमुच में लाजवाब थी और उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है.
क्लिक करें- IPL अब अपने पुराने रंग में लौटेगा, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दिया ये ऐलान
वह काफी शानदार खेल रहे: मांजरेकर
मांजरेकर ने स्पोर्ट्स18 के शो 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' में कहा, 'आप जानते हैं कि हमने एशिया कप के दौरान सोचा था कि शायद हार्दिक पंड्या ने अपना मोजो थोड़ा खो दिया है और क्या वह जल्दी से फॉर्म में आ सकते हैं. लेकिन यह उस तरह की बल्लेबाजी थी जैसा कि हमने हार्दिक पंड्या के साथ देखा है.'
मांजरेकर ने आगे कहा, 'जब हम फॉर्म के बारे में बात करते हैं तो यह 40, 50 या 60 रनों के बारे में नहीं है. जिस तरह के शॉर्ट्स और बल्ले से वह प्रभाव डाल रहे हैं वह काफी शानदार है. लगता है कि हार्दिक पंड्या वर्तमान में एक अलग ग्रह पर खेल रहे हैं. कुछ बेहतरीन गेंदबाजी के खिलाफ अद्भुत बल्लेबाजी. मुझे लगता है कि यह भी ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने पहले बल्लेबाजी की और मैच की दूसरी इनिंग्स के मुकाबले यह उतना आसान नहीं था. इसलिए हार्दिक को सैल्यूट.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








