
Hardik Pandya: रोहित, कोहली से टूटी आस.. अब हार्दिक पंड्या बनें कप्तान तो पूरा हो सकता है वर्ल्ड कप का सपना
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के साथ ही भारतीय टीम का एक बार फिर भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. इस बात की संभावना है कि हार्दिक पंड्या को निकट भविष्य में टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. हार्दिक ने इस साल खुद को एक लीडर के तौर पर शानदार तरीके से पेश किया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. तब विराट कोहली की कप्तानी में मेन इन ब्लू सेमीफाइनल का सफर भी नहीं तय कर पाई थी.
टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी सवालों के घेरे में हैं और उनकी रणनीतियों पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को निकट भविष्य में टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है क्योंकि बीसीसीआई का भी लक्ष्य अभी से अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक टीम तैयार करने पर है. वैसे भी अगला टी20 वर्ल्ड कप साल 2024 में खेला जाना है. तब तक रोहित शर्मा 37 साल के हो जाएंगे.
क्लिक करें- टी20 का नया कप्तान कौन? बहस पर इरफान पठान का बड़ा बयान
हार्दिक पंड्या में कप्तान बनने के सारे गुण
देखा जाए तो 29 साल के हार्दिक पंड्या ने इस साल अपने आप को एक लीडर के तौर पर पेश किया है और उनके अंदर की जबरदस्त नेतृत्व क्षमता को दुनिया देख रही है. हार्दिक पंड्या बैट और बॉल के साथ लगातार शानदार खेल दिखा रहे हैं. वह अपने आप पर दबाव कतई नहीं आने देते हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. एशिया कप या टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक ने बल्ले के साथ जिस धैर्य का परिचय दिया वो काबिलेतारीफ था.
आपको याद होगा कि आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले शायद ही किसी क्रिकेट विशेषज्ञ ने गुजरात टाइटन्स को जीत का दावेदार बताया था. लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी के बलबूते यह नई नवेली टीम आईपीएल चैम्पियन बन गई थी. हार्दिक ने उस दौरान अपनी कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी एवं शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









