
Hardik Pandya: फोटो खिंचवाते वक्त हार्दिक ने हटाया फैन का हाथ, सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल
AajTak
हार्दिक पंड्या को आखिरी बार टी20 विश्व कप 2021 में देखा गया था, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में आ गया था क्योंकि वह अपनी फिटनेस समस्या के चलते ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे.
Hardik Pandya: ऑलरांउडर हार्दिक पांड्या का क्रिकेटिंग सफर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद बड़ौदा के इस क्रिकेटर ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी को दूर करने की कोशिश की है. हार्दिक ने कुछ इंटरनेशनल मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन भी किया जिसके चलते कई लोगों ने उनका लंबे समय तक स्पोर्ट किया. लेकिन चोट और विवादों ने उनके करियर को काफी हद तक प्रभावित किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









