
Harbhajan singh vs Graeme smith on DRS: 'पाकिस्तान के साथ बेईमानी हुई', हरभजन सिंह ने DRS पर खुलकर किया पड़ोसी मुल्क का सपोर्ट, इस क्रिकेटर ने किया ट्रोल, VIDEO
AajTak
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 27 अक्टूबर को चेन्नई में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में अंपायरों के निर्णय पर सोशल मीडिया पर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भिड़ बैठे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से फेमस हरभजन सिंह और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ के बीच विवादास्पद DRS निर्णय पर सोशल मीडिया पर जमकर तकरार हुई.
Harbhajan singh vs Graeme smith, Pakistan Vs South Africa, DRS controversy: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 27 अक्टूबर को चेन्नई में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच नंबर 26 खेला गया. इस मैच को रोमांचक अंदाज में अफ्रीकी टीम ने 1 विकेट से जीता. इस दौरान इस मैच में अंपायरिग के कुड निर्णयों पर खूब तकरार देखने को मिली.
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी टीम का अंपायरिंग के विवादित निर्णयों के कारण समर्थन किया. इस पर उनकी ग्रीम स्मिथ से सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई.
हरभजन सिंह ने बताया है कि कैसे शुक्रवार को चेन्नई में दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी को एक करीबी एलबीडब्ल्यू कॉल के लिए नॉट आउट दिया गया.
आखिर हुआ क्या तो पहले वो समझ लीजिए. 46वें ओवर की आखिरी गेंद पाकिस्तानी तेज गेंदबाद हारिस रऊफ, अफ्रीकी बल्लेबाज शम्सी को फेंक रहे थे. इस दौरान एलबीडब्लू की अपील हुई. अंपायर ने इस निर्णय को नहीं माना तो बाबर आजम ने इस पर DRS ले लिया, पर बॉल ट्रैकिंग में पता चला कि गेंद का इम्पैक्ट विकेट की लाइन में था और गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद इसे अंपायर ने आउट नहीं दिया.
बॉल-ट्रैकिंग में विकेट हिट करते हुए अंपायर कॉल दिखाई गई. यानी निर्णय अंपायर को लेना था. तब पाकिस्तान मैच जीतने से महज एक विकेट की दूरी पर थी. लेकिन, अंततः उसे एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
इसी पर हरभजन सिंह भड़क उठे. उन्होंने कहा कि ,इस बार जहां पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं मौजूदा वर्ल्ड कप कप में भारत के साथ भी ऐसा हो सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










