
Harbhajan Singh Retirement: श्रीसंत को चांटा, बाल खोलकर ऐड... इन वजहों से विवादों में घिरे भज्जी
AajTak
दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर इस स्पिनर ने टेस्ट में 417 और वनडे इंटरनेशनल में 269 विकेट चटकाए.
दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. टर्बनेटर के नाम से मशहूर इस स्पिनर ने टेस्ट में 417 और वनडे इंटरनेशनल में 269 विकेट चटकाए. भज्जी सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (1998-2016) पर नजर डालें, कई विवादों की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ीं.
भज्जी-श्रीसंत स्लैपगेट विवाद: 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला जा रहा था. मोहाली हरभजन का होमग्राउंड था, लेकिन वो मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेल रहे थे. दूसरी तरफ एस. श्रीसंत उन दिनों किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते थे. पंजाब ने मुंबई को उस मैच में हरा दिया. इस बीच श्रीसंत को रोते हुए मैदान से बाहर आते देखा गया. हार के बाद श्रीसंत ने हरभजन सिंह को इस पर कुछ कहा जिसके बाद भज्जी ने गुस्से में श्रीसंत को चांटा जड़ दिया.
हरभजन सिंह को यह चांटा बहुत भारी पड़ा और उन्हें लीग के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया. श्रीसंत ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आखिर हरभजन को क्या कहा था? श्रीसंत ने कहा कि उन्होंने हरभजन को 'पंजाब बॉम्बे को हराएंगे, पंजाब बॉम्बे को हराएंगे' कहा था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










