
Harbhajan Singh on Ramlala and Ayodhya: 'जय श्री राम', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हरभजन सिंह का वीडियो मैसेज
AajTak
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है. अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी (सोमवार) को होगा, जिसका इंतजार भारत समेत विश्वभर को है. इसी बीच हरभजन सिंह ने एक वीडियो मैसेज शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वो भी इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले हैं.
Harbhajan Singh on Ramlala and Ayodhya: भारत समेत विश्वभर को 22 जनवरी (सोमवार) का इंतजार है. इस दिन अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है. इस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. समारोह से पहले अयोध्या शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है. इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत हजारों लोग शामिल होंगे.
इस समारोह के लिए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह समेत खेल जगत के कई दिग्गजों को न्योता दिया गया है. इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भी शामिल होने की उम्मीद है.
भज्जी ने वीडियो मैसेज शेयर किया
बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लगभग 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें 3 हजार VVIP शामिल हैं. इसी बीच हरभजन सिंह ने एक वीडियो मैसेज शेयर कर यह साफ कर दिया है कि वो भी इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले हैं.
हरभजन ने वीडियो मैसेज में कहा, 'बस कुछ ही दिन की बात है, जब आपकी तरह मेरी भी होगी रामलला से मुलाकात. वो भी साक्षात. जी हां हम सब भारतवासियों के लिए यह एक बहुत बड़ा दिन है. सभी रामभक्तों को मेरा बहुत बहुत प्रणाम. 22 जनवरी को हमारे सबके रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. आपकी तरह मैं भी 22 जनवरी का इंतजार कर रहा हूं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










