
Harbhajan Singh: वीरू-युवी के साथ खेलता तो...' 2015 WC को लेकर भज्जी का छलका दर्द
AajTak
हरभजन को युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान और गौतम गंभीर के साथ एक और विश्व कप नहीं खेलने का अफसोस है. 2015 विश्व कप को याद करते हुए हरभजन ने कहा कि वह और अन्य चार प्लेयर्स धोनी की अगुवाई वाली टीम के कई सदस्यों की तुलना में अधिक फिट थे.
Harbhajan Singh: ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह क्रिकेट से रिटायरमेंट बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. 41 साल के भज्जी अपने करियर के दौरान चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की ओर से हुए अन्याय के बारे में काफी मुखर रहे हैं. हरभजन 2007 के टी20 एवं 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था. लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंज में हुए 2015 वर्ल्ड कप में हरभजन को जगह नहीं मिली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










